न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: राजद के नेता पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव के माध्यम से NEET मामले को लेकर सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कल CBI ने पटना सिविल कोर्ट में लिखा कि पुलिस कागजात नहीं प्रदान कर रही है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि मामले में बड़े-बड़े लोग शामिल है और उन्होंने भरोसा जताया कि उनके प्रयासों से पीड़ित लड़की को न्याय जरूर मिलेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस पूरे कागजात नहीं देती है तो केस खत्म हो सकता है. इस मामले में पप्पू यादव ने कहा कि अब वे जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके.
यह भी पढ़े: बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान, कहा- पूरी पार्टी चाहती है निशांत सक्रिय राजनीति में आए