गणतंत्र दिवस पर सहरसा में फायरिंग से दहशत, जमीन विवाद में एसएसबी जवान को लगी गोली

गणतंत्र दिवस पर सहरसा में फायरिंग से दहशत, जमीन विवाद में एसएसबी जवान को लगी गोली

गणतंत्र दिवस पर सहरसा में फायरिंग से दहशत जमीन विवाद में एसएसबी जवान को लगी गोली

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भटपुरा वार्ड नंबर चार में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई. जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले में एसएसबी में कार्यरत जवान राजू कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल जवान की पहचान राजू कुमार, पिता कृती साह, उम्र 36 वर्ष (निवासी भटपुरा वार्ड नंबर चार) के रूप में हुई है. वे मुजफ्फरपुर के बगहा बॉर्डर पर एसएसबी जवान के पद पर तैनात हैं और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे. राजू कुमार ने बताया कि उनकी जमीन पर बनी चारदीवारी कुछ दिन पहले गिर गई थी, जिसे दोबारा बनवाने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था.

सोमवार को बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट गिरवाने के बाद वे बालू और छर्री खरीदने के लिए घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर निकले थे. इसी दौरान गांव के रजनीश, अनिरुद्ध समेत अन्य लोगों ने उन पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी. एक गोली उनके दाहिने पैर की जांघ में आर-पार हो गई.

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल जवान को पहले सिमरी बख्तियारपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है.

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

संबंधित सामग्री

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई