पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
छपरा/डेस्क: सिवान जाने के क्रम में मंत्री दीपक प्रकाश का स्वागत समारोह पियानों पोखरा पर किया गया. वहां मौजूद लोगों ने मंत्री को फूलों की माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए सरकार काम कर रही है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और बिहार का विकास तभी संभव होगा. मौके पर रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह , प्राचार्य अवधकिशोर सिंह कुशवाहा, डॉ सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रविन्द्र सिंह, रामबृक्ष यादव, विजय कुमार सिंह , प्रमोद मिस्त्री,रिजवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.