कुख्यात अपराधकर्मी पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार ने किया आत्मसमर्पण, 5 आरोपी भी गिरफ्तार

कुख्यात अपराधकर्मी पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार ने किया आत्मसमर्पण, 5 आरोपी भी गिरफ्तार

कुख्यात अपराधकर्मी पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार ने किया आत्मसमर्पण 5 आरोपी भी गिरफ्तार

विकास कुमार/न्यूज11  भारत 

रोहतास/डेस्क: रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने रोहतास पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सासाराम मु0 थाना में काण्ड सं0-26/26, दिनांक-26.01.26, धारा-103(1)/238/3(5) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह की आत्मसमर्पण और संलिप्त 5 (पाँच) अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. 

थानाध्यक्ष, सासाराम मुफस्सिल थाना को सूचना प्राप्त हुई कि सासाराम मु0 थानांतर्गत डुमरियॉ ग्राम में विनय कुमार प्रजापति और रुपेश सिंह को पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह एवं अन्य अपराध कर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी है. 

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए काण्ड का उद्भेदन और संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, सासाराम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. 

गठित विशेष पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया कर काण्ड के अनुसंधान एवं तकनीकी विश्लेषणोपरांत आये तथ्यों के आधार पर पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह के साथी अज्ञात अपराधकर्मी 1. आशीष रंजन उर्फ मन्नू, 2. छोटू कुमार, 3. अरुण कुमार, 4. दिलीप सिंह एवं 5. विशाल कुमार की संलिप्तता पायी गयी है. 

गठित विशेष पुलिस टीम के द्वारा 1. आशीष रंजन उर्फ मन्नू और 2. छोटू कुमार को पूर्व में ही न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है. 

पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण प्राथमिक अभियुक्त पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह ने 31 जनवरी को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पूछताछ में पप्पू सिंह ने बताया कि अरुण कुमार, दिलीप सिंह और मृतक विनय कुमार प्रजापति के बीच जमीनी विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था, जिसमें पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह अपना दबाब बना कर हासिल करना चाहता था. 

प्राथमिक अभियुक्त पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर दिलीप सिंह को इन्द्रपुरी थाना क्षेत्र से और अरुण कुमार को तिलौथु थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उनके निशानदेही पर इस काण्ड में प्रयोग किए गए एक देशी एक-नाली बंदूक, तीन जिन्दा कारतूस एवं एक उजले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद किया गया. 

गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जांच की जा रही है. 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम पता

  1. अरुण कुमार पे.-तुलसी प्रसाद सा0+थाना-तिलौथु जिला-रोहतास.
  2. दिलीप सिंह पे.-कामता सिंह सा0-उचैला थाना-अमझोर जिला-रोहतास.
  3. विशाल कुमार पे.-स्व. विमलेश सिंह सा.-डुमरियॉ थाना-सासाराम मु0 जिला-रोहतास.
  4. आशीष रंजन उर्फ मनु पिता जितेंद्र सिंह सा0 केवड़ी थाना कुदरा जिला कैमूर.
  5. छोटू कुमार पिता शंकर चौरसिया सा0 डिलिया डिहरी नगर थाना रोहतास.

यह भी पढ़ें: शराब लदे ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, फिर ट्रक से जब्त हुई भारी मात्रा में विदेशी शराब

संबंधित सामग्री

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन