पटना में आज पीएम मोदी के रोड शो में नहीं नजर आएंगे नीतीश कुमार

By : Admin
पटना में आज पीएम मोदी के रोड शो में नहीं नजर आएंगे नीतीश कुमार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज पटना में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार का आज का पूरा दिन चुनावी जनसभाओं में व्यस्त रहेगा. वे आज मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा और मधेपुरा जिलों के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे. चुनावी कार्यक्रमों के बाद नीतीश कुमार मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे और आज शाम पटना वापस नहीं लौटेंगे. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 3 नवंबर को मधेपुरा से ही अपने अगले चुनावी दौरे की शुरुआत करेंगे.

गौरतलब है कि, पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो किया था, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच साझा करते नजर आए थे.

यह भी पढ़े:  तेजस्वी पर राजीव प्रताप रूढ़ी का पलटवार, कहा- बिहार की जनता ने मन बना लिया है, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, है और रहेंगे
 

संबंधित सामग्री

कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक, युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर देने पर जोर

कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक, युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर देने पर जोर

डीडीसी रीना हांसदा ने कौशल विकास, आजीविका और रोजगार योजनाओं की समीक्षा की, भर्ती कैंप व रोजगार मेले नियमित कराने के निर्देश

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया गहरा शोक

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया गहरा शोक

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है.

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस हो गई है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांडेय स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में, दूसरा उदयपुर पंचायत में कराया जाएगा