न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. उनके इस प्रवास को संगठनात्मक और राजनीतिक, दोनों ही दृष्टिकोणों से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन सुबह लगभग 10:40 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई हैं. अपने इस दौरे के दौरान वह पटना में ही होली का त्योहार मनाएंगे और शहर के विभिन्न हिस्सों, जैसे राजा बाजार और बांकीपुर में आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.
पटना महानगर भाजपा द्वारा एक विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम दीघा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 'चटखारा ग्राउंड' में आयोजित किया जा रहा हैं. इस समारोह में बिहार भाजपा के कई कद्दावर नेता मौजूद रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.
होली के उल्लास के बीच इस दौरे के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. कार्यक्रम में पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर और दीघा विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष बड़ी संख्या में शामिल होंगे.
यह भी पढ़े: Chandra Grahan 2026: शुरू हो चुका है सूतक काल, आज इतने बजे भारत में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण