तंज

भागलपुर में राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन, कहा- राहुल गांधी विदेशी...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

By : Rani Thakur
भागलपुर में राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन, कहा- राहुल गांधी विदेशी...

फाइल फोटो

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल विदेशी टूल बन गए हैं और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भ्रम फैलाकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं और कोर्ट पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

नितिन नवीन ने सोमवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले लाजपत पार्क में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। सभा में नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष का ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप अराजकता फैलाने की साजिश और जनादेश का अपमान है।

साल 2014 में मोदी सरकार नहीं थी, फिर भी कांग्रेस हारी। वह भी जनादेश था और आज भी भाजपा जीत रही है तो यह जनता का दिया जनादेश ही है। कांग्रेस ने साल 2014 में अपनी हार की समीक्षा कर ली होती तो आज उसकी ऐसी स्थिति नहीं होती। 

उन्होंने आगे कहा कि बिहार से ही एसआईआर शुरू हुआ था और तब भी कांग्रेस और राजद ने वोट चोरी का आरोप लगाया, लेकिन, वे एक भी ऐसा आदमी खड़ा नहीं कर सके जिनका गलत तरीके से नाम वोटर लिस्ट से कटा हो। नतीजा यह हुआ कि 2025 के चुनाव में वे लोग साफ हो गए। 
 

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026
बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार 

बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार 

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है. बारिश होने से ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है. 

18 November 2026
बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक, युवाओं के रोजगार को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला 

बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक, युवाओं के रोजगार को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला 

आज दोपहर 12:30 बजे से मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में बैठक शुरू होगी.

18 November 2026
UP चुनाव को लेकर सपा के साथ होने वाली बैठक टली, कांग्रेस को चाहिए 181 सीटें, कितनी सीटें देने के मूड में हैं अखिलेश यादव

UP चुनाव को लेकर सपा के साथ होने वाली बैठक टली, कांग्रेस को चाहिए 181 सीटें, कितनी सीटें देने के मूड में हैं अखिलेश यादव

कांग्रेस कितनी है 'बार्गेन' करने की स्थिति में! जबकि अखिलेश यादव पहले भी अपने रुख को करते रहे हैं साफ, आज दोनों पार्टियों की बैठक

17 November 2026