निरहुआ ने खेसारी लाल पर कसा तंज, कहा– बिहार अब जंगलराज नहीं विकासराज की राह पर है

निरहुआ ने खेसारी लाल पर कसा तंज, कहा– बिहार अब जंगलराज नहीं विकासराज की राह पर है

निरहुआ ने खेसारी लाल पर कसा तंज कहा– बिहार अब जंगलराज नहीं विकासराज की राह पर है

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
भोजपुरी सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने खेसारी लाल यादव के हालिया बयान पर करारा पलटवार किया हैं. दरअसल, खेसारी ने कहा था कि “जंगलराज इससे बेहतर था, कम से कम लोगों को जिंदा छोड़ दिया जाता था.” इस पर निरहुआ ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि बहुत बड़े ज्ञानी बाबा है, उनका ज्ञान उन्हीं को मुबारक. बिहार अब रफ्तार पकड़ चुका है और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा हैं.

निरहुआ ने कहा कि पूरे बिहार के लोगों को पता है कि इंडिया सरकार में राज्य का कितना विकास हुआ हैं. अब हमें बिहार को और आगे ले जाना हैं. जैसे बिहार तरक्की कर रहा है, वैसे ही दोबारा यहां जंगलराज नहीं चाहिए. खेसारी को ‘यदुमुला’ कहने पर जब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सवाल किया कि “दिनेश लाल यादव कौन जात के है?” तो इसपर निरहुआ ने जवाब में कहा “मुझे लगता है कि किसी व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि वह कह क्या रहा हैं. मैंने उन्हें इसलिए कहा क्योंकि अगर विरोध करना है तो भाजपा या उम्मीदवार का कीजिए, लेकिन आपकी हिम्मत कैसे हुई कि आप राम मंदिर का विरोध करें?”

उन्होंने आगे कहा “500 साल तक हिंदू राम मंदिर के लिए लड़े, अपनी जान की बाजी लगाई. जब कोर्ट ने फैसला दिया तो अब आप कहते है कि वहां अस्पताल बनना चाहिए! ऐसे लोगों को ‘यदुमुला’ ही कहा जाएगा.”

यह भी पढ़े: तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- चुनाव के बाद झुनझुना थमा देंगे, वो अभी बच्चा है
 
संबंधित सामग्री

जिज्ञासा से दक्षता की ओर: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

झारखंड

जिज्ञासा से दक्षता की ओर: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

वदयलय क य परयगशलए रषटरय शकष नत2020 क उस भवन क सकर करत ह

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ