एक्शन

जाली नोट बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई: बिहार समेत तीन राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ताबड़तोड़ छापेमारी से शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

By : Rani Thakur
जाली नोट बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई: बिहार समेत तीन राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
राहुल कुमार/शेरघाटी:
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ताबड़तोड़ छापेमारी से शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुरुवार को NIA की टीम ने आमस थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग ठिकानों और बाराचट्टी थाना क्षेत्र में एक ठिकाने पर छापेमारी की। इस तरह अनुमंडल क्षेत्र में कुल तीन स्थानों पर जांच-पड़ताल की गई। बताया जा रहा है कि जाली नोट बरामदगी से जुड़े मामले में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुल आठ स्थानों पर एक साथ NIA की कार्रवाई हुई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित इलाकों में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

जानकारी के अनुसार, NIA की यह कार्रवाई औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में 2 लाख 48 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद होने के मामले से जुड़ी है। इस संबंध में 15 अगस्त 2026 को मदनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में सुरेंद्र कुमार, विजय यादव, रंजन और प्रदीप साव को नामजद आरोपित बनाया गया था। जाली नोटों की बरामदगी के बाद पुलिस स्तर पर शुरू हुई जांच के क्रम में मामला अब केंद्रीय जांच एजेंसी की पड़ताल के दायरे में है।

बताया जाता है कि इसी मामले की कड़ियों को जोड़ने और संदिग्ध ठिकानों की जांच के लिए NIA की अलग-अलग टीमों ने आमस थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर छापेमारी की। वहीं, बाराचट्टी थाना क्षेत्र में भी एक ठिकाने पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने संबंधित ठिकानों पर आवश्यक जानकारी जुटाई।

गया के एसएसपी सुशील कुमार ने NIA की छापेमारी की पुष्टि की है। हालांकि, छापेमारी के दौरान किन लोगों से पूछताछ की गई, क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामान बरामद हुए और जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है।

NIA की इस कार्रवाई के बाद जाली नोटों के कारोबार और इसके संभावित नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच एजेंसी की कार्रवाई से इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। फिलहाल जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026