नवादा एसडीओ अमित अनुराग की मानवीय पहल, गरीबों को कंबल बांटकर अधिकारी ने जीता दिल

नवादा एसडीओ अमित अनुराग की मानवीय पहल, गरीबों को कंबल बांटकर अधिकारी ने जीता दिल

नवादा एसडीओ अमित अनुराग की मानवीय पहल गरीबों को कंबल बांटकर अधिकारी ने जीता दिल

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा कड़ाके की ठंड में जहां लोग गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा ले रहे हैं, वहीं नवादा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अमित अनुराग एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे है. वे खुद शाम सात बजे के बाद शहर की सड़कों पर निकल पड़ते है और गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते है. इस पहल से ठंड की मार झेल रहे सैकड़ों लोगों को राहत मिल रही है. वर्तमान में नवादा में तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. सड़कों पर सोने वाले फुटपाथ निवासी, रिक्शा चालक, मजदूर और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है. ऐसे में एसडीओ अमित अनुराग की यह मुहिम सराहनीय है. वे व्यक्तिगत रूप से विभिन्न इलाकों में घूमकर जरूरतमंदों की पहचान करते है और उन्हें गर्म कंबल प्रदान करते है. यह अभियान लगातार जारी है, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है. जिला प्रशासन भी ठंड से बचाव के लिए सक्रिय है. स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि बच्चे सुबह की कड़की ठंड से बचे रहें. एसडीओ की इस पहल को लोग मानवता की मिसाल" बता रहे है. एक लाभार्थी ने कहा, सर ने खुद आकर कंबल दिया, ठंड में यह बड़ी राहत है." अमित अनुराग जैसे अधिकारी समाज सेवा और प्रशासनिक दायित्वों का बेहतरीन उदाहरण है. उनकी यह मुहिम न केवल ठंड से राहत दे रही है, बल्कि अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है. उम्मीद है कि यह अभियान और विस्तार लेगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड की वजह से परेशान न हो.

यह भी पढ़े: नवादा में बेटी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप, प्रेमी संग भागी युवती का वीडियो हुआ वायरल, परिवार पर हत्या की धमकी का आरोप
 
संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच