मुजफ्फरपुर का ये थाना फिर हुआ बदनाम, घूस लेते अपर थानेदार का वीडियो हुआ वायरल

मुजफ्फरपुर का ये थाना फिर हुआ बदनाम, घूस लेते अपर थानेदार का वीडियो हुआ वायरल

मुजफ्फरपुर के पियर थाना में तैनात अपर थानेदार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल। बिचौलियों के जरिए वसूली का आरोप। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई। पियर थाना फिर विवादों में।

मुजफ्फरपुर का ये थाना फिर हुआ बदनाम घूस लेते अपर थानेदार का वीडियो हुआ वायरल

रिश्वत लेते रंगे हाथ ASHO अभिनंदन कुमार की तस्वीर |

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क:  मुजफ्फरपुर जिले का पियर थाना इन दिनों एक के बाद एक विवादों के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में थाने में तैनात अपर थानेदार अभिनंदन कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें उन्हें कथित रूप से रिश्वत की रकम लेते हुए देखा जा सकता है। पुलिस मुख्यालय के तमाम दावों और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के बीच, इस तरह के वीडियो का सामने आना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

बिचौलियों के माध्यम से खेल का खुलासा

वायरल वीडियो के संबंध में यह दावा किया जा रहा है कि पियर थाना क्षेत्र के नूनफारा गांव के एक व्यक्ति से अवैध वसूली की जा रही थी। यह लेन-देन पूरी तरह से बिचौलियों के जरिए अंजाम दिया जा रहा था ताकि पुलिसकर्मी सीधे तौर पर सामने न आएं। हालांकि, वहां मौजूद किसी जागरूक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर आई, इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया और पुलिस की फजीहत शुरू हो गई।

एसएसपी ने लिया एक्शन 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा एसडीपीओ (पूर्वी-2) मनोज कुमार सिंह को सौंप दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महकमा फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

लगातार विवादों में पियर थाना

यह पहली बार नहीं है जब पियर थाना विवादों में रहा हो। हाल ही में इसी थाने के तत्कालीन थानेदार द्वारा एक सरपंच की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से आम जनता का पुलिस से भरोसा उठने लगा है। स्थानीय लोग दबी जुबान में इस थाने को अब 'दलालों का अड्डा' तक कहने लगे हैं। ताजा वीडियो ने विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है कि आखिर इस थाने की कार्यशैली को सुधारने के लिए वे क्या ठोस कदम उठाएंगे।

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

बिहार

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

टीआरई-4 यानी शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी आज पटना में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

बिहार

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

वीरपुर बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब! पायलट ट्रेनिंग के साथ यहाँ स्काईडाइविंग और एयर स्पोर्ट्स भी शुरू होंगे। बिहार सरकार और ACI के बीच हुए इस समझौते से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

बिहार विधानसभा-पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार

बिहार विधानसभा-पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार विधानसभा के साथ-साथ पटना सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही दोनों जगहों पर जांच अभियान जारी हो चुका है।

बिहार में दबोचा गया कुख्यात नक्सली,  लंबे समय से फरार था हमला और लूटकांड काआरोपी

बिहार

बिहार में दबोचा गया कुख्यात नक्सली, लंबे समय से फरार था हमला और लूटकांड काआरोपी

साल 2012 से फरार हमला और लूटकांड के आरोपी नक्सली को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कुख्यात नक्सली के उपर सीआरपीएफ की सर्चिंग पार्टी पर जानलेवा हमले का आरोप है।