मुंगेर: जमालपुर में महिला स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, ट्रेन यात्रियों को बनाती थीं निशाना

मुंगेर: जमालपुर में महिला स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, ट्रेन यात्रियों को बनाती थीं निशाना

मुंगेर जमालपुर में महिला स्नैचर गैंग का भंडाफोड़ ट्रेन यात्रियों को बनाती थीं निशाना

दिवाकर कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मुंगेर के जमालपुर में ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला स्नैचर गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है. RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में चार महिला स्नैचर को गिरफ्तार किया गया है. हैरानी की बात ये है कि ये महिलाएं ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं को ही टारगेट बनाती थीं और मौका मिलते ही गले से मंगलसूत्र और जेवर झपट लेती थी. पुलिस ने इनके तंबू से करीब 5 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोने के जेवरात, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया है. बताया जा रहा है कि ये महिलाएं खानाबदोश की तरह तंबू में रहकर ट्रेनों में छिनतई की वारदात को अंजाम देती थी. भागलपुर के बाद जमालपुर में RPF और GRP को ट्रेन स्नैचिंग के मामले में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है.

दरअसल मामला जमालपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ा है. 11 मार्च को इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना जा रही एक महिला यात्री का मंगलसूत्र अचानक गले से गायब हो गया. महिला ने शक जताया कि उसके पास खड़ी दो महिलाओं ने ही यह वारदात की है. 12 मार्च को जब पीड़िता पटना से लौटी तो उसने जमालपुर RPF को इसकी जानकारी दी. शिकायत मिलते ही RPF, GRP और CIB RPF की संयुक्त टीम बनाई गई और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज में सचमुच दो संदिग्ध महिलाएं उस समय प्लेटफॉर्म पर दिखाई दी. इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई. इसी बीच सूचना मिली कि वही संदिग्ध महिलाएं दोबारा इंटरसिटी एक्सप्रेस में देखी गई है. टीम ने उनका पीछा किया और पता चला कि वे सभी मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में तंबू लगाकर खानाबदोश की तरह रह रही है.

कासिमबाजार थाना पुलिस और महिला पुलिस बल के साथ जब टीम के द्वारा वहां छापेमारी की गई, जहां के तंबू से करीब 5 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोने के जेवरात, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए है. पुलिस ने ट्रेन में छिनतई और चोरी के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से दो महिलाएं झारखंड के जामताड़ा की रहने वाली है, जबकि दो मुंगेर की बताई जा रही है. RPF के एएससी हीरा प्रसाद सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में जमालपुर–भागलपुर और बांका रूट की ट्रेनों में छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी. इसी को देखते हुए RPF और GRP ने संयुक्त अभियान चलाकर इस महिला स्नैचर गिरोह की पहचान की और कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. वहीं इस मामले में SRP जमालपुर ने बताया कि यह RPF और GRP का संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि ट्रेन में छिनतई की घटना पर अंकुश लगाया जा सके.

यह भी पढ़े: झारखंड शराब घोटाला: कमल देसाई और शीतल देसाई ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार
 

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर