समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी, स्वर्गीय प्रमोद कापर के शोकाकुल ...

समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी, स्वर्गीय प्रमोद कापर के शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

मुकेश सहनी ने समस्तीपुर में प्रमोद कापर के परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर वीआईपी पार्टी आंदोलन क

समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी स्वर्गीय प्रमोद कापर के शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

समस्तीपुर -  विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही गाँव पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय प्रमोद कापर के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को भरोसा देते हुए कहा कि दिवंगत प्रमोद के हत्यारों की गिरफ्तारी तक न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।  

Highlights:

  •  समस्तीपुर में पीड़ित परिवार से मिले मुकेश सहनी
  •  हत्यारों की गिरफ्तारी तक न्याय की लड़ाई जारी रखने का भरोसा
  •  इलाके में बढ़ती हत्या की घटनाओं पर जताई चिंता
  • पुलिस प्रशासन पर शिथिलता और मिलीभगत का आरोप
  • दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता

शोकाकुल परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हाल के दिनों में इस इलाके में हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इसका एकमात्र कारण पुलिस प्रशासन की शिथिलता है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस प्रशासन का डर समाप्त हो गया है।  उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि अधिकांश पुलिसकर्मी शराब बेचवाने में लगे रहते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि इस पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दें। दोषी बचें नहीं और निर्दोष फंसें नहीं। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई दोषी बचें नहीं, यही हमारी इच्छा है। उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो हम लोग सड़क पर उतरेंगे। अभी हम लोग सिर्फ चेता रहे हैं।

दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन 

मुकेश सहनी ने शोक संतप्त परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी और वे स्वयं हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहेंगे और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रमोद कापर के हत्यारों की गिरफ्तारी तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- प्रवास कार्यक्रम में सहरसा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

संबंधित सामग्री

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग, बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध, सरकार फेल 

राजनीति

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग, बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध, सरकार फेल 

बेगूसराय हत्याकांड के बाद तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। उन्होंने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों में विफल रहने का आरोप लगाया।

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath :  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली,  14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

राजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, 14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अब सभी की नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है, जिस पर जल्द फैसला हो सकता है।

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

राजनीति

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा नेताओं की बैठकों से नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

Bihar new cm:  पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार

Bihar new cm: पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार की राजधानी पटना में लगे पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसमें निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है।पोस्टर में नीतीश कुमार के “अधूरे मिशन” का जिक्र होने से सियासी चर्चाएं और

नीतीश का यू-टर्न या नई रणनीति? लंबे समय के बाद मीडिया से बोले—अब दिल्ली में रहूंगा, पटना से जुड़ाव रहेगा बरकरार

राजनीति

नीतीश का यू-टर्न या नई रणनीति? लंबे समय के बाद मीडिया से बोले—अब दिल्ली में रहूंगा, पटना से जुड़ाव रहेगा बरकरार

नीतीश कुमार ने साफ किया कि अब उनका फोकस दिल्ली की राजनीति पर रहेगा। हालांकि उन्होंने बिहार से जुड़े रहने की बात भी दोहराई।