अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर जोईं गांव में शनिवार को मामूली विवाद पर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में महिला समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान उपेंद्र यादव, विशाल यादव, मालिक यादव एवं एक महिला के रूप में हुई है.
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच शादी विवाह को लेकर शनिवार को गरमा गरम बहस चल रही थी. देखते हीं देखते दोनों परिवारों में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने अचानक लाठी डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. इस घटना में महिला समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है और सभी के सिर, चेहरे एवं हाथ पैरों में गंभीर चोटें आई है. हालांकि चिकित्सक के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है. वहीं घटना को लेकर शिवसागर पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन अभी तक दोनों पक्ष की ओर से थाने को कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस का कहना है कि अगर आवेदन प्राप्त होता है तो पुलिस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करेगी.
यह भी पढ़े: सासाराम स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, कालका मेल से 311 जिंदा कछुए बरामद