मंत्री संतोष कुमार सुमन का बड़ा बयान, कहा- आरक्षण खत्म होने की...

आरक्षण

मंत्री संतोष कुमार सुमन का बड़ा बयान, कहा- आरक्षण खत्म होने की...

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की बात नहीं हो रही है, बल्कि इसे और न्यायपूर्ण बनाने की जरूरत है।

मंत्री संतोष कुमार सुमन का बड़ा बयान कहा- आरक्षण खत्म होने की

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की बात नहीं हो रही है, बल्कि इसे और न्यायपूर्ण बनाने की जरूरत है। उन्होंने SC/ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण और कोटे में कोटा की मांग उठाते हुए कहा कि जो समुदाय अब भी सबसे ज्यादा वंचित हैं, उन्हें आरक्षण के भीतर उनका उचित हक मिलना चाहिए। संतोष कुमार सुमन ने साफ किया कि क्रीमी लेयर की मांग नहीं है, बल्कि आंकड़ों के आधार पर आरक्षण के लाभ की समीक्षा और वास्तविक रूप से वंचित लोगों तक लाभ पहुंचाने की बात है।

हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आरक्षण में वर्गीकरण के मुद्दे पर बैक-टू-बैक ट्वीट कर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने आरक्षण की समीक्षा का विरोध करने वालों से पूछा कि आखिर उन सवालों का जवाब कौन देगा, जो आज भी वंचित समुदायों की हिस्सेदारी से जुड़े हैं।

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जब पिछड़ा वर्ग में अतिपिछड़ा, और सामान्य वर्ग में EWS की व्यवस्था हो सकती है, तो फिर दलितों के भीतर महादलित की पहचान करने में क्या दिक्कत है? उन्होंने स्पष्ट किया कि बात आरक्षण खत्म करने की नहीं, बल्कि आरक्षण का लाभ सबसे ज्यादा वंचित लोगों तक पहुंचाने और उन्हें न्यायपूर्ण हिस्सेदारी देने की है।

संबंधित सामग्री

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

बिहार

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सोनो चौक पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रही बच्चों से भरी एक पुरानी और खटारा वैन की बैटरी अचानक फट गई। 

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

बिहार

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

दिल्ली में रोजी-रोटी की तलाश में गए मधेपुरा के एक युवा मजदूर की जिंदगी महज 21 साल की उम्र में एक दर्दनाक हादसे में खत्म हो गई।

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

बिहार

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है। साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में NIA की टीम तलाशी और जांच कर रही है। 

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया है।