संजय श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: आरा शहर के गोपाली चौक, पकड़ी चौक, टाउन थाना मोड़ सहित कई इलाकों में रात 12 बजे के बाद होलिका दहन किया गया. गोपाली चौक पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति तैयार की थी. मंत्रोचार के साथ होलिका दहन किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद थे. होलिका दहन के दौरान पुलिस की मुस्तैद व्यवस्था भी देखी गई.
यह भी पढ़े: नवादा में अग्रवाल समाज ने बड़ी धूमधाम से मनाई सदियों पुरानी होलिका दहन परंपरा