मोबाइल विवाद में ईंट से पीटकर हत्या, 2 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल विवाद में ईंट से पीटकर हत्या, 2 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल विवाद में ईंट से पीटकर हत्या 2 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा स्थित छवघरिया गांव में मामूली मोबाइल विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के दौरान एक व्यक्ति की ईंट से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया.

जानकारी के अनुसार, गांव में मोबाइल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान मामला बढ़ गया और आरोप है कि गांव के ही विनय साह ने सरदार मियां पर ईंट से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.

शव के साथ सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया. रामनगर SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की. पुलिस की त्वरित कार्रवाई में हत्या के मुख्य आरोपी को घटना के महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: मुंगेर में नवजात शिशु छिनने की अफवाह से हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं मिला घटना का कोई ठोस सबूत
 
संबंधित सामग्री

सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे.. न इज्जत बची, न नेम प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम: रोहिणी आचार्य

राजनीति

सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे.. न इज्जत बची, न नेम प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम: रोहिणी आचार्य

श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह्न पारायण नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ, 501 कन्याओं के साथ निकाली गई जलयात्रा

झारखंड

श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह्न पारायण नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ, 501 कन्याओं के साथ निकाली गई जलयात्रा

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

बिहार

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस