नवादा: उत्पाद टीम की बड़ी कामयाबी, LPG टैंकरों के केबिन में छुपाए 211 लीटर विदेश...

नवादा: उत्पाद टीम की बड़ी कामयाबी, LPG टैंकरों के केबिन में छुपाए 211 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन चालक गिरफ्तार

नवादा उत्पाद टीम की बड़ी कामयाबी lpg टैंकरों के केबिन में छुपाए 211 लीटर विदेशी शराब जब्त तीन चालक गिरफ्तार

रंजन सिन्हा/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा में उत्पाद टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन एलपीजी गैस टैंकरों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की हैं.माखर के समीप एनएच-20 पर कार्रवाई करते हुए 211.5 लीटर रॉयल स्टैग विदेशी शराब बरामद की गई हैं. इस मामले में तीनों टैंकर चालकों को गिरफ्तार किया गया हैं.

उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से आ रहे तीन एलपीजी गैस टैंकरों के केबिन में अवैध तरीके से विदेशी शराब छिपाकर लाए जा रहे हैं. सूचना के आधार पर टीम ने माखर के पास एनएच-20 पर इन टैंकरों का इंतजार किया और संदिग्ध टैंकरों के पहुंचते ही उत्पाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया और तलाशी ली गई.

तीनों गैस टैंकरों से कुल 336 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त किए गए टैंकरों में दो एचपी गैस के और एक भारत गैस का था. सभी टैंकरों में गैस भरी हुई थी और शराब केबिन में छिपाई गई थी ताकि शराब की तस्करी का शक न हो. गिरफ्तार चालकों की पहचान अवधेश कुमार (45 वर्ष, पिता अखिलेश दास, ग्राम फतनपुर, थाना कादिरगंज), रविंद्र रविदास (45 वर्ष, पिता सूरज रविदास, ग्राम देदौर टोला कृष्णा नगर, थाना मुफस्सिल) और संतोष कुमार (35 वर्ष, पिता स्वर्गीय शिवदानी यादव, ग्राम राधेबिद्या, थाना नरहट) के रूप में हुई हैं. ये सभी नवादा जिले के निवासी हैं. पूछताछ में चालकों ने बताया कि यह शराब नवादा बाईपास पर सोनू कुमार महतो (ग्राम देदौर, थाना मुफस्सिल, जिला नवादा) को पहुंचाई जानी थी. पुलिस ने तीनों गैस टैंकरों को जब्त कर रजौली चेकपोस्ट पर सुरक्षित रखवा दिया हैं.

यह भी पढ़े: 95 लाख का आक्सीजन प्लांट बंद, सिलेंडर पर टिका सदर अस्पताल के मरीजों का दम

संबंधित सामग्री

गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव विद्यालय का औचक निरीक्षण करने रंका अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे

झारखंड

गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव विद्यालय का औचक निरीक्षण करने रंका अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे

विद्यालय निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया

लातेहार: चंदवा प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

झारखंड

लातेहार: चंदवा प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

मनोहरपुर ढीपा में कुड़मी समाज की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

झारखंड

मनोहरपुर ढीपा में कुड़मी समाज की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

गोविन्दपुर एफ पंचायत भवन में आमसभा कर निर्णय, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश