राजू राज/न्यूज11 भारत
दानापुर/डेस्क: -पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद हुई है.
दरअसल, 28/29 मार्च 2026 की रात नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के सावरचक गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने रविंद्र कुमार के घर से अवैध हथियार बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 2 देसी कट्टा, 16 जिंदा कारतूस, 20 खोखा, एक चाकू और 89,810 रुपये नकद बरामद हुए. वहीं, इसी कार्रवाई में एक अन्य आरोपी संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 0.315 बोर की एक राइफल मिली.पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नौबतपुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण के तहत की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है.
यह भी पढ़ें: सहरसा के धमसैनी में ईंट भट्ठा पर फायरिंग, महिला घायल, मजदूरों ने लगाए जबरन काम और प्रताड़ना के गंभीर आरोप