नवादा में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 भट्टियां ध्वस्त, 3000 लीटर महुआ घोल नष्ट

नवादा में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 भट्टियां ध्वस्त, 3000 लीटर महुआ घोल नष्ट

नवादा में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 भट्टियां ध्वस्त 3000 लीटर महुआ घोल नष्ट

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अजय नगर पहाड़ी इलाके में छापेमारी कर 3 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान लगभग 3000 लीटर जावा महुआ घोल भी नष्ट किया गया. थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए. यह कार्रवाई बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है, क्योंकि त्योहारों के दौरान शराब माफिया अधिक सक्रिय हो जाते है.

पुलिस के जंगल में प्रवेश करते ही शराब माफियाओं को भनक लग गई. घने जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर वे मौके से फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने सभी भट्टियों को पूरी तरह तोड़ दिया और शराब निर्माण की गतिविधियों को रोक दिया. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि इलाके में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. फरार माफियाओं पर नजर रखी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. इस कार्रवाई से स्थानीय शराब तस्करों में दहशत का माहौल है.

रूपौ थाना ने हाल ही में होली के मद्देनजर फ्लैग मार्च भी निकाला था. इसमें अफवाह फैलाने वालों, झगड़ा करने वालों और शराब-जुआ जैसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी गई थी. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों में शांति बनाए रखने के लिए किसी भी गलत हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नवादा पुलिस का यह अभियान जिले में अवैध शराब पर लगाम लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़े: अज्ञात चोरों ने सरकारी विद्यालय में रखें अनाज के साथ-साथ म्यूजिक का सामान किया चोरी
 
संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा