नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: पचरुखिया के जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: पचरुखिया के जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

गया–औरंगाबाद सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो कमांड आईईडी डिफ्यूज

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम पचरुखिया के जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
शेरघाटी/डेस्क:
नक्सल प्रभावित इलाके गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र से दक्षिण और पश्चिम दिशा में फैले पचरुखिया के जंगल से सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है.  जिला पुलिस और सीआरपीएफ 47वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन सर्च अभियान चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने ढाई किलो के दो कमांड आईईडी, एक देसी बंदूक, एक देसी कट्टा, एक जिंदा राउंड कारतूस समेत अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की है. 

करीब पांच घंटे तक चला यह सर्च ऑपरेशन औरंगाबाद स्थित सीआरपीएफ 47वीं बटालियन के कंपनी कमांडेंट अवधेश कुमार सिंह के निर्देशन में एवं स्थानीय कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. बरामद किए गए दोनों कमांड आईईडी को सुरक्षा मानकों के तहत मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया, जबकि अन्य हथियार और सामग्री को जब्ती सूची में दर्ज कर स्थानीय थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. 

गौरतलब है कि इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान इसी इलाके से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस और नक्सली सामग्री बरामद की थी. एक बार फिर गया और औरंगाबाद के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र से विस्फोटक और हथियारों की बरामदगी इस बात के साफ संकेत दे रही है कि नक्सली संगठन इलाके में दोबारा सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे. सुरक्षाबलों के अनुसार, बरामद विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी बड़े हमले में किया जा सकता था. इसी आशंका को देखते हुए जिला पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सली गतिविधियों के इनपुट के आधार पर जंगली और अति-संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है. साथ ही नियमित रूप से सर्च अभियान भी चलाए जा रहे हैं. 

इस संबंध में सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पचरुखिया के जंगल में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो कमांड आईईडी, देसी बंदूक, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि जंगल से विस्फोटक सामग्री मिलना इस बात का प्रमाण है कि नक्सली फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी नक्सली साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा. आने वाले दिनों में और भी सघन अभियान चलाकर नक्सली नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा.

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच