पटना–डोभी रोड पर बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट डिजायर से 306 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

पटना–डोभी रोड पर बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट डिजायर से 306 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

पटना–डोभी रोड पर बड़ी कार्रवाई स्विफ्ट डिजायर से 306 बोतल विदेशी शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गया जिले के चाकन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोभी की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार की जांच की जा रही थी. जांच के दौरान वाहन की डिक्की एवं पीछे की सीट पर रखे झोलों से 306 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कुल मात्रा 229.500 लीटर बताई जा रही है. इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से नयन मुखर्जी को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस के अनुसार, शराब की खेप बिहार में अवैध रूप से खपाने की मंशा से लाई जा रही थी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  • उमेश चंद्र राय (निरीक्षक)
  • दूषमा कुमारी (ए.एस.आई.)
  • विषय कुठे राय (सशस्त्र सिपाही)
  • सशस्त्र बल के जवान

पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: सीवान के आन्दर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी विक्की शेख को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

संबंधित सामग्री

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार