समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई: नगर परिषद अधिकारी के घर EOU की छापेमारी, नकदी और मह...

समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई: नगर परिषद अधिकारी के घर EOU की छापेमारी, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई नगर परिषद अधिकारी के घर eou की छापेमारी नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

न्यूज़11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क:
समस्तीपुर से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. राज्य की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा के क्वार्टर पर शनिवार को व्यापक छापेमारी की.

छापेमारी में बरामदगी
टीम ने वर्मा के आवास से 5 लाख 600 रुपये नकद, विभिन्न कंपनियों की बीमा रसीदें, घरेलू सामान खरीद से जुड़े बिल और कुछ संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं. बरामद सभी कागजात और सामग्री को टीम अपने साथ लेकर पटना लौट गई है.

मामला दर्ज, कई ठिकानों पर छापेमारी
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे EOU के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर निगरानी थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसी कड़ी में वर्मा के पटना स्थित पैतृक घर पर भी छापेमारी जारी है.

क्वार्टर का ताला तोड़कर हुई तलाशी
जब टीम रोसड़ा पहुंची तो नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित होटल परिसर में उनका क्वार्टर बंद मिला. कर्मियों ने बताया कि अधिकारी छुट्टी पर हैं. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में क्वार्टर का ताला तोड़ा गया, जिसके बाद जांच शुरू की गई. करीब चार घंटे चली तलाशी के दौरान टीम ने नकदी समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए. 

ये भी पढ़ें- सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, भोज खाकर लौट रहे थे शशिरंजन चौधरी, हालत नाजुक.. हायर सेंटर रेफर

 

संबंधित सामग्री

बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

झारखंड

बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

झारखंड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

आयोजन समिति ने प्रतिभागी टीमों को किया आमंत्रित

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

झारखंड

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

'सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम का किया गया आयोजन, वाहनों पर पोस्टर चिपका कर किया गया जागरूक