डोभी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, दो कारों से 148 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

डोभी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, दो कारों से 148 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

डोभी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई दो कारों से 148 लीटर विदेशी शराब बरामद चार गिरफ्तार

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर सघन वाहन जांच के दौरान दो कारों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, जांच के क्रम में काले रंग की स्कोडा कार (संख्या- JH-05BE-2691) तथा होंडा सिटी कार (संख्या- JH-09Q-4501) को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 148.875 लीटर अवैध विदेशी शराब (225 बोतल) बरामद की गई.

पुलिस ने मौके से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें स्कोडा कार का चालक अभिराज कुमार (22 वर्ष), निवासी टनकुप्पा, गया तथा अर्जुन कुमार (22 वर्ष), निवासी बाढ़, पटना शामिल हैं. वहीं होंडा सिटी कार से चालक रौशन कुमार (20 वर्ष), निवासी नामकुम, रांची और सौरव मंडल (21 वर्ष), निवासी लोहर बाजार, रांची को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अवैध रूप से शराब की खेप का परिवहन कर रहे थे. मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अनुसंधान पूर्ण होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा. इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक बंटी कुमार, आलोक कुमार, कमल किशोर समेत मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवानों की अहम भूमिका रही. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: दानापुर: गैस संकट का दिख रहा असर, मजदूर काम छोड़ कर लौट रहे अपने घर

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

बिहार

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

वीरपुर बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब! पायलट ट्रेनिंग के साथ यहाँ स्काईडाइविंग और एयर स्पोर्ट्स भी शुरू होंगे। बिहार सरकार और ACI के बीच हुए इस समझौते से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी