बेतिया में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट: मीट दुकान में हादसा, 11 झुलसे; दो महिलाएं व...

बेतिया में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट: मीट दुकान में हादसा, 11 झुलसे; दो महिलाएं व एक बच्चे की हालत नाजुक

बेतिया में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट मीट दुकान में हादसा 11 झुलसे दो महिलाएं व एक बच्चे की हालत नाजुक

न्यूज11  भारत

बेतिया/डेस्क: बेतिया जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यूनियन बैंक के सामने स्थित एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़कने से बड़ा हादसा हो गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई.

दुकानदार समेत 11 लोग झुलसे

हादसे में दुकानदार सहित आसपास मौजूद ग्राहक और राहगीर मिलाकर कुल 11 लोग झुलस गए. धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), लौरिया पहुंचाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर

वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए Government Medical College and Hospital, Bettiah रेफर कर दिया गया है.

घायलों में गोविंद राय, विनय कुमार शुक्ला, गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार, बेबी कुमारी, सीता देवी सहित एक अन्य छह वर्षीय बच्ची समेत कुल 11 लोग शामिल हैं. दो महिलाओं और एक बच्चे  की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों की चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है.

प्रशासन ने दिए सुरक्षा के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा सहित अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना.

वहीं सीओ नीतेश कुमार सेठ ने कहा कि एक अंडे और मिट की दुकान थी. छोटे सिलेंडर ब्लास्ट में 11 लोग घायल हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ 40 दिनों का सस्पेंस! प्यार, भरोसा और खौफनाक साजिश जिसने बिहार को हिला कर रख दिया

संबंधित सामग्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या