जमुई में डाक पार्सल लिखे वाहन से 19 लाख की शराब जब्त, चालक व उपचालक गिरफ्तार

जमुई में डाक पार्सल लिखे वाहन से 19 लाख की शराब जब्त, चालक व उपचालक गिरफ्तार

जमुई में डाक पार्सल लिखे वाहन से 19 लाख की शराब जब्त चालक व उपचालक गिरफ्तार

धीरज कुमार सिंह/न्यूज11  भारत 

जमुई/डेस्क:  शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर हर दिन नए-नए हथकंडे शराब तस्करी के लिए अपना रहे हैं बिहार और झारखंड से सेट जमुई जिला में उत्पाद विभाग की टीम ने कई बार तेल के टैंकर और अब फिर डाक पार्सल में शराब तस्करी करते शराब तस्कर को पहले भी पड़ा था और अब फिर आज पड़ा है ताजा मामला जमुई जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत उत्पाद विभाग को लगातार दूसरी बड़ी सफलता मिली है. विभागीय सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी चेकपोस्ट से ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी का डाक पार्सल लिखा एक वाहन पकड़ा.

वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 4812 बोतल, यानी 1682.820 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई में वाहन के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार चालक की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर बाली गांव निवासी श्रवण कुमार यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जबकि उपचालक की पहचान घोरघाटी गांव निवासी संतोष यादव के पुत्र काजू कुमार के रूप में की गई है.

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने गुरुवार दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई, जिसमें एएसआई महेंद्र कुमार सहित अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि वाहन जांच के दौरान चालक ने वाहन में दवा ले जाने की बात कही और मेडिसिन से संबंधित ऑनलाइन ई-वे बिल भी प्रस्तुत किया, लेकिन संदेह के आधार पर जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो उसके अंदर से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई.

प्राथमिक जांच में पता चला है कि शराब की यह खेप झारखंड से जमुई के रास्ते समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय इलाके ले जाई जा रही थी. फिलहाल गिरफ्तार चालक और उपचालक से पूछताछ की जा रही है, वहीं इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है.

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिले में शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: नवादा: दो शिक्षकों की मौत के बाद कार्रवाई,अवैध बालू खनन में 7 ट्रैक्टर जब्त

संबंधित सामग्री

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार