बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल, वैशाली के महनार में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद

बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल, वैशाली के महनार में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद

बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल वैशाली के महनार में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है. एक ओर जहां सरकार और प्रशासन शराबबंदी अभियान की सफलता के दावे कर रहे है. वहीं दूसरी ओर शराब कारोबारी खुलेआम कानून को चुनौती देते नजर आ रहे है. वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने शराबबंदी की हकीकत उजागर कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, महनार थाना क्षेत्र के लाहौरी चौक दियारा इलाके में अवैध शराब की भट्ठियां धड़ल्ले से संचालित की जा रही है. हैरानी की बात यह है कि शराब कारोबारी जलती हुई भट्ठियों के सामने वीडियो और रील्स बनाकर सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे है. इन वीडियो में युवक खुलेआम अवैध शराब निर्माण दिखाते हुए पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहे है. हालांकि न्यूज़11 भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं.

वायरल रील्स में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह शराब भट्ठी के सामने खड़े होकर युवक अपनी आईडी से वीडियो पोस्ट कर रहा है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही कार्रवाई का. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है और इससे जुड़े लोगों को यह एक तरह का रोजगार बन चुका है.

इस पूरे मामले ने बिहार की शराबबंदी नीति और उसके क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. अब देखने वाली बात यह होगी कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और क्या शराब माफियाओं पर लगाम लग पाती है या नहीं.

यह भी पढ़े: सहरसा के अमरपुर में भीषण अग्निकांड, देर रात आग से तीन घर जलकर राख, दमकल नहीं पहुंची
 
संबंधित सामग्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

देश-विदेश

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

झारखंड

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

झारखंड

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक

बिहार

24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक