साइकिल चला रही बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार

साइकिल चला रही बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार

लखीसराय जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी युवक 10 रुपये का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और वारदात के बाद फरार हो गया, जबकि



 साइकिल चला रही बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म आरोपी फरार

10 रुपये का लालच देकर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

सरफराज आलम / लखीसराय -  लखीसराय जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची देर शाम गांव की सड़क पर साइकिल चला रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे 10 रुपये देने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

हाईलाइट्स - 

  • लखीसराय के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना
  • आरोपी ने 10 रुपये का लालच देकर सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम
  • गंभीर हालत में बच्ची को सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया
  • आरोपी घटना के बाद फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार छापेमारी जारी

रोने की आवाज सुन पहुंचे परिजन, पुलिस को दी गई सूचना

घटना के बाद बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची की हालत देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम और सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस और परिजनों की मदद से बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सूर्यगढ़ा ले जाया गया।

सदर अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी की तलाश में छापेमारी

CHC सूर्यगढ़ा में डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें - नेपाल बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का खेल, STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इंटरनेशनल तस्कर को दबोचा

संबंधित सामग्री

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! घर में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! घर में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में दहेज प्रताड़ना के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


लखीसराय में अब AI ट्रैफिक कैमरों की नजर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों का कटेगा ऑनलाइन चालान

राजनीति

लखीसराय में अब AI ट्रैफिक कैमरों की नजर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों का कटेगा ऑनलाइन चालान

लखीसराय में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एआई ट्रैफिक कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।


पश्चिमी चंपारण में जर्जर पुल बना खतरा, दरारों के बीच रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

राजनीति

पश्चिमी चंपारण में जर्जर पुल बना खतरा, दरारों के बीच रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

रामनगर-शिवपुर कॉलोनी के बीच बना बलोर नदी का पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से पहले पुल की मरम्मत नहीं हुई तो कई गांवों का संपर्क टूट सकता

भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला: सारण में 27 मई तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

बिहार

भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला: सारण में 27 मई तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

सारण जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 27 मई तक बंद करने का आदेश दिया है।

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

क्राइम

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

छपरा में चलती ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर रेल थाना में केस दर्ज किया गया है।