लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, प...

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

लहेरियासराय जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

न्यूज11  भारत

लहेरियासराय/डेस्क: लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित जिला स्कूल परिसर के तालाब से रविवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

मृतका की पहचान रहमगंज नाका 6  निवासी तारा देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार तारा देवी रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थीं. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.

इसी दौरान तालाब के किनारे लोगों की भीड़ देखकर मृतका की बहू सोनी देवी मौके पर पहुंचीं. वहां शव को देखकर उन्होंने उसकी पहचान अपनी सास तारा देवी के रूप में की. सोनी देवी ने बताया कि उनकी सास अक्सर मंदिर में पूजा करने जाती थीं. आशंका जताई जा रही है कि पूजा के दौरान या हाथ धोने के लिए तालाब के पास जाने के दौरान उनका पैर फिसल गया होगा और वे गहरे पानी में चली गईं, जिससे उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन परिजन पोस्टमार्टम से इंकार कर रहे है. 

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर