कटिहार: दयालपुर घाट के पास युवक को मारी गोली, जमीनी विवाद में वारदात की आशंका

कटिहार: दयालपुर घाट के पास युवक को मारी गोली, जमीनी विवाद में वारदात की आशंका

कटिहार दयालपुर घाट के पास युवक को मारी गोली जमीनी विवाद में वारदात की आशंका

न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के विसहरिया पंचायत स्थित दयालपुर घाट के समीप बीते रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घायल युवक की पहचान अमन कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू रंजन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी अहम जानकारी भी जुटाई.

एसडीपीओ ने बताया कि अमन कुमार को कमर में दो गोलियां लगी हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि वह फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है. प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. पुलिस के अनुसार, घायल युवक के परिवार और कुछ स्थानीय लोगों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटना हुई थी,जिसका मामला कोढ़ा थाना में दर्ज कराया गया था और फिलहाल न्यायालय में लंबित है. परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हो गया है. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है,और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके. वही स्थानीय लोगों का कहना है, कि क्षेत्र में लंबे समय से जमीनी विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है. घायल अमन कुमार के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोभी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, दो कारों से 148 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा

झारखंड

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा