"न बुलडोजर न दंगा... बिहार को निशांत चाहिए ", CM आवास के बाहर पोस्टर पर ...

"न बुलडोजर न दंगा... बिहार को निशांत चाहिए ", CM आवास के बाहर पोस्टर पर नीतीश के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सीएम हाउस खाली करने के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज है। पटना में निशांत कुमार को भावी मुख्यमंत्री बताने वाले पोस्टर लगे हैं। 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन संभव है।

quotन बुलडोजर न दंगा बिहार को निशांत चाहिए quot cm आवास के बाहर पोस्टर पर नीतीश के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार की राजनीति इस समय अपने सबसे बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सीएम हाउस खाली करने के बाद अब राज्य के नए मुखिया को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इसी बीच, पटना की सड़कों पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगे पोस्टरों ने सियासी हलचल को एक नया मोड़ दे दिया है। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने अब नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को बिहार की कमान सौंपने की खुली मांग शुरू कर दी है।

"न बुलडोजर, न दंगा... अब चाहिए निशांत" पोस्टर वार शुरू

सीएम हाउस के बाहर लगे पोस्टरों में सीधा संदेश दिया गया है। पोस्टर पर लिखा है बिहार में ना तो बुलडोजर बवाल और ना ही फिर से दंगा-फसाद चाहिए। अब आपकी परछाई स्वरूप, युवा जनसेवक निशांत कुमार चाहिए।’ यह नारा न केवल निशांत कुमार की ब्रांडिंग कर रहा है, बल्कि विपक्ष और सहयोगियों को भी एक कड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है।

नीतीश कुमार का 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट होना बड़े बदलाव का संकेत

शनिवार को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत, नीतीश कुमार ने अपना आधिकारिक आवास '1 अन्ने मार्ग' खाली कर दिया। उनका सामान 7 सर्कुलर रोड स्थित नए ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है। 13 अप्रैल को नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक कर सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष पर पेंच

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू गृह विभाग की जिम्मेदारी अपने पास रखने के लिए दबाव बना रही है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के पदों को भी दोनों प्रमुख दलों (BJP-JDU) के बीच बराबर बांटने की तैयारी है। निशांत कुमार के अलावा रेस में सम्राट चौधरी और श्रेयसी सिंह जैसे नाम भी शामिल हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की पहली पसंद अब 'नीतीश की परछाई' यानी निशांत ही नजर आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम सम्राट चौधरी के पिता से मिलने IGIMS पहुंचे निशांत कुमार, अस्थमा अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

बिहार

सीएम सम्राट चौधरी के पिता से मिलने IGIMS पहुंचे निशांत कुमार, अस्थमा अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

सीएम सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को गंभीर अस्थमा अटैक के बाद पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती किया गया है। उनकी हालत में सुधार है और आज उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

Bihar Politics : निशांत कुमार से मिले राज्यसभा सांसद खीरू महतो, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बिहार

Bihar Politics : निशांत कुमार से मिले राज्यसभा सांसद खीरू महतो, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से राज्यसभा सांसद व झारखण्ड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष खीरू महतो ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार और राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो, संगठन को मज़बूत करने को लेकर हुई चर्चा

बिहार

नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो, संगठन को मज़बूत करने को लेकर हुई चर्चा

बिहार

'ठीक से काम कर रही हो ना?', अचानक JDU दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंत्री शीला मंडल से पूछा हाल

जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार ने मंत्री शीला मंडल से उनके कामकाज का हाल पूछा। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच उन्होंने पैर छूने से मना किया और सादगी से सबका अभिवादन स्वीकार कर जोश भर दिया।

मंत्री बनते ही निशांत कुमार से मिलने पहुंचीं अक्षरा सिंह, भोजपुरी सिनेमा के भविष्य को लेकर हुई चर्चा!

बिहार

मंत्री बनते ही निशांत कुमार से मिलने पहुंचीं अक्षरा सिंह, भोजपुरी सिनेमा के भविष्य को लेकर हुई चर्चा!

बिहार कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार से अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने की शिष्टाचार मुलाकात। बिहार की तरक्की और क्षेत्रीय सिनेमा पर हुई चर्चा.