इजराइल–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: कतर में फंसे सहरसा के दो परिवारों की बढ़ी चिंता,...

इजराइल–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: कतर में फंसे सहरसा के दो परिवारों की बढ़ी चिंता, फीकी पड़ी होली की खुशियां

इजराइल–ईरान युद्ध का तीसरा दिन कतर में फंसे सहरसा के दो परिवारों की बढ़ी चिंता फीकी पड़ी होली की खुशियां

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत

सहरसा/डेस्क:  इजराइल–ईरान–अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और जारी युद्ध के तीसरे दिन विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की चिंता बढ़ती जा रही है. युद्ध के असर से खाड़ी देशों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस बीच बिहार के सहरसा जिले के दो परिवारों में मायूसी छा गई है, क्योंकि उनके बेटे कतर की राजधानी दोहा में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं.

सहरसा नगर निगम क्षेत्र के पॉलिटेक्निक ढाला के समीप रहने वाले कृषि विभाग के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक शैलेंद्र कुमार का इकलौता बेटा 46 वर्षीय अमित कुमार चौहान पिछले डेढ़ वर्ष से कतर के दोहा में कार्यरत हैं. अमित अपनी पत्नी प्रियंका सिंह, 12 वर्षीय पुत्र शिवांश और 5 वर्षीय पुत्री मैथली के साथ वहीं रह रहे हैं. इससे पहले वह दिल्ली की एक इंग्लैंड आधारित कंपनी में आईटी इंजीनियर रहे तथा करीब 15 वर्षों तक बहरीन में भी नौकरी कर चुके हैं.

परिजनों के अनुसार, इस बार अमित ने होली सहरसा में परिवार के साथ मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अचानक युद्ध शुरू होने से उनका भारत आना टल गया. बेटे के विदेश में फंसे होने की खबर से मां सुलोचना सिंह बेहद भावुक हैं और उसकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रही हैं. परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहल कर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

वहीं नगर निगम के सत्यानगर प्रोफेसर कॉलोनी (वार्ड संख्या-19) निवासी दिनेश कुमार सिंह के 31 वर्षीय पुत्र केशव कुमार भी कतर में कार्यरत हैं. केशव पिछले दो वर्षों से कतर एयरवेज में एयरोनॉटिकल इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं. इससे पहले वह दिल्ली में एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े रहे. 6 जून 2025 को विवाह के बाद वह दिसंबर 2025 में अपनी पत्नी ज्योति को भी कतर ले गए थे. केशव की मां गुंजन देवी बताती हैं कि बेटे से फोन पर लगातार बातचीत हो रही है और वह खुद को सुरक्षित बता रहा है, लेकिन एक मां की चिंता कम नहीं हो रही. पिता किराना दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं.

युद्ध के साए में सहरसा के इन दोनों परिवारों की होली की खुशियां इस बार चिंता में बदल गई हैं. हालांकि ईरान-इजराइल तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने प्रवासी बिहारियों की सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया है, ताकि विदेशों में रह रहे लोग जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें.

यह भी पढ़ें: पटना में चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, पांच मिनट में 16 लाख के सम्राट फोन ले उड़े चोर

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम