जमीनी विवाद में अंधाधुन फायरिंग, 3 को लगी गोली, दो की हालत नाजुक

जमीनी विवाद में अंधाधुन फायरिंग, 3 को लगी गोली, दो की हालत नाजुक

जमीनी विवाद में अंधाधुन फायरिंग 3 को लगी गोली दो की हालत नाजुक

अफरोज आलम/न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्कः-
इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है.इसमें तीन लोगों को गोली लगी है.जिसमे दो की हालत नाजुक बनी हुई है.तीनों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.साक्ष्य इकठ्ठा करने के लिए एसएफएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.जख्मी से जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुचे सदर डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि सिलौत गांव के प्रदुम्न झा अपनी दो बीघा जमीन गांव के ही श्रवण सहनी को बटाई पर दिया हुआ था.लेकिन जिससे प्रदुम्न झा केबाला खरीद किए हुए थे उनके फ़रिको ने आज रविवार को इस जमीन में अपना हिस्सा बताते हुए जमीन कब्जा करने के लिए जोत करवाना चाहते थे.इसी बात पर बटाईदार श्रवण सहनी के लोगो से उनलोगों का विवाद बढ़ गया जिसमें श्रवण सहनी की तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई.इसी में जमीन कब्जा करने पहुंचे 3 लोगो को गोली लगी हुई है.गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.डीएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल: SIR, हुमायूं, वक्फ... क्या बिगाड़ सकता है ममता का खेल?

संबंधित सामग्री

सारंडा में फिर से मुठभेड़ शुरू, 2 और नक्सली ढेर, घिर गया बड़ा नक्सली नेता मिसिर बेसरा!

झारखंड

सारंडा में फिर से मुठभेड़ शुरू, 2 और नक्सली ढेर, घिर गया बड़ा नक्सली नेता मिसिर बेसरा!

बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

झारखंड

बसंत पंचमी पर पगरवा टोला में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

झारखंड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरेगड़ा नवयुवक संघ करेगा क्रिकेट टूर्नामेंट भव्य आयोजन

आयोजन समिति ने प्रतिभागी टीमों को किया आमंत्रित

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

झारखंड

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती