सुपौल में कोसी से विस्थापित 4 परिवारों के आशियाने जले, कोसी तटबंध किनारे बसे अग्निपीड़ितों में कोहराम

सुपौल में कोसी से विस्थापित 4 परिवारों के आशियाने जले, कोसी तटबंध किनारे बसे अग्निपीड़ितों में कोहराम

सुपौल में कोसी से विस्थापित 4 परिवारों के आशियाने जले कोसी तटबंध किनारे बसे अग्निपीड़ितों में कोहराम

न्यूज11  भारत

सुपौत/डेस्क: सुपौल जिले के तेलवा पंचायत स्थित कोसी तटबंध पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां बसे विस्थापित परिवारों के घरों में अचानक भीषण आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. घटना इतनी तेज़ी से घटी कि किसी को संभलने का भी मौका नहीं मिला. लोग जान बचाकर किसी तरह घरों से बाहर निकले, लेकिन अपने सामान को बचा नहीं पाए.

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग किस कारण लगी यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. तेज़ हवा और घरों की झोपड़ीनुमा संरचना के कारण आग मिनटों में फैलती चली गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों घर राख का ढेर बन चुके थे. घरों में मौजूद अनाज, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज यहां तक कि कुछ घरेलू पशु भी नहीं बच सके. आग ने प्रभावित परिवारों को पूरी तरह बेघर और बेहाल कर दिया है.

कोसी तटबंध पर बसे ये परिवार पहले से ही विस्थापन का दर्द झेल रहे थे. ऐसे में आगजनी की इस घटना ने उनकी स्थिति और भी दयनीय बना दी है. आग बुझने के बाद स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को सांत्वना दी. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से तत्काल राहत उपलब्ध कराया जाना बेहद जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवारों को कम से कम अस्थायी रहने की व्यवस्था और आवश्यक सामान मिल सके.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत तत्काल मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि परिवारों ने वर्षों की मेहनत से जो कुछ भी जुटाया था, वह देखते ही देखते नष्ट हो गया. फिलहाल प्रशासनिक जांच जारी है और आग की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: चकिया में NIA की चल रही है छापेमारी, चकिया थाना के कोयला बेलवा गांव में मनोज पाठक के घर दबिश

संबंधित सामग्री

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन