सुपौल में 13 बोरियों से 451 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, 1.84 करोड़ की खेप जब्त

By : News11 Bharat

सुपौल में 13 बोरियों से 451 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, 1.84 करोड़ की खेप जब्त

न्यूज11  भारत

सुपौल/डेस्क:  सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राघोपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही एनएच-27 मैन चौक पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 बोरियों में रखा गया कुल 451 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.84 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस दौरान गांजा तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है.

यह कार्रवाई राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने सिमराही मैन चौक पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी क्रम में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया. तलाशी के दौरान वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई 13 बोरियों से कुल 451 किलो गांजा बरामद किया गया.

मौके से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया. उनकी पहचान अररिया जिले के हरियाबारा निवासी मोहम्मद आजीर और मोहम्मद आलम खां के रूप में हुई है. पुलिस द्वारा की जा रही प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गांजा की यह खेप अररिया जिले से सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र ले जाई जा रही थी.

पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित अंतरजिला गिरोह सक्रिय है. पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और गांजा की सप्लाई चेन का खुलासा करने में जुटी हुई है. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

यह भी पढ़ें: बाढ़ में ऑपरेशन लंगड़ा, वांटेड अपराधी प्रहलाद कुमार गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में IITF 2026 के पलाश पवेलियन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में IITF 2026 के पलाश पवेलियन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया पलाश पवेलियन का उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा ग्रामीण महिला उद्यमिता का संदेश!

14 November 2026
U19 Asia Cup Final: टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर पलटी बाजी,  पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन बनी Asia Cup चैंपियन 

U19 Asia Cup Final: टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर पलटी बाजी,  पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन बनी Asia Cup चैंपियन 

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी देते हुए ट्राफी अपने नाम की.

14 November 2026
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की सख्ती, स्टोन चिप्स लदा वाहन जब्त 

अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की सख्ती, स्टोन चिप्स लदा वाहन जब्त 

जामताड़ा जिले के मिहिजाम में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बिना वैध चालान के स्टोन चिप्स लदे एक वाहन को जब्त किया है.

14 November 2026
आपसी रंजिश में दोस्त ने ही कर दी गोली मारकर हत्या, आरोपी शाहरुख गिरफ्तार 

आपसी रंजिश में दोस्त ने ही कर दी गोली मारकर हत्या, आरोपी शाहरुख गिरफ्तार 

रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के गढ़ाटोली में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तनवीर के रूप में हुई है.

14 November 2026

Advertisement

17 years completed