सुपौल में 13 बोरियों से 451 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, 1.84 करोड़ की खेप जब्त

सुपौल में 13 बोरियों से 451 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, 1.84 करोड़ की खेप जब्त

सुपौल में 13 बोरियों से 451 किलो गांजा बरामद दो तस्कर गिरफ्तार 184 करोड़ की खेप जब्त

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राघोपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही एनएच-27 मैन चौक पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 बोरियों में रखा गया कुल 451 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.84 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस दौरान गांजा तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है.

यह कार्रवाई राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने सिमराही मैन चौक पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी क्रम में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया. तलाशी के दौरान वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई 13 बोरियों से कुल 451 किलो गांजा बरामद किया गया.

मौके से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया. उनकी पहचान अररिया जिले के हरियाबारा निवासी मोहम्मद आजीर और मोहम्मद आलम खां के रूप में हुई है. पुलिस द्वारा की जा रही प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गांजा की यह खेप अररिया जिले से सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र ले जाई जा रही थी. पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित अंतरजिला गिरोह सक्रिय है. पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और गांजा की सप्लाई चेन का खुलासा करने में जुटी हुई है. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़े: कोसी रेंज के नए डीआईजी कुमार आशीष ने संभाला प्रभार, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों पर रहेगा विशेष फोकस
 
संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच