न्यूज11 भारत
पटना सिटी/डेस्क: सूबे में हत्त्याओं का दौर जारी है. मामला है, पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट इलाके का, जहां जमीन के विवाद को लेकर पुत्र ने ही बेरहमी से अपने पिता की ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. हत्त्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की. पुलिस ने मृतक की पहचान ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मुंशी बृजनंदन सिंह के रूप में की. पुलिस ने हत्त्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वॉयड टीम की मदद ली. जहां पुलिस ने हत्त्या की गुत्थी को सुलझाते हुए, बताया कि हत्त्या का कारण जमीनी विवाद है और हत्त्या करने वाला कोई और नहीं मृतक का ही पुत्र रमेश है. फिलहाल पुलिस हत्यारे पुत्र को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुट गई है और शव का पोस्टमार्टम नालंदा मेडिकल कॉलेज में कराया.
यह भी पढ़ें: कटिहार में पांच बच्चों की मां की हत्या, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप*