अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: नवादा जिले के कुम्हार बीघा गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज यादव का शव शनिवार सुबह रूनीपुर श्मशान घाट के पास बरामद किया गया. मनोज यादव शुक्रवार शाम से लापता थे. शव पर चाकू से कई वार के निशान थे, जिसमें आंख के बीच में गहरा घाव और प्राइवेट पार्ट को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया गया था.
मृतक के साले राजकुमार यादव ने बताया कि मनोज यादव शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर निर्माण के काम के लिए मजदूर बुलाने निकले थे. इसके बाद वह घर नहीं लौटे. शनिवार सुबह गांव में उनके शव मिलने की सूचना फैली. मनोज यादव के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे है. परिवार में एक बेटी की शादी अभी बाकी थी. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है.
सूचना मिलने पर डीएसपी, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की. अंचल निरीक्षक के.के. अकेला ने बताया कि यह एक सुनियोजित क्रूर हत्या प्रतीत होती है. उन्होंने प्राइवेट पार्ट क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा. नवादा में हाल के महीनों में हत्या, मारपीट और लूट की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है. इस घटना ने पूरे जिले में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है.
यह भी पढ़े: तीन ट्रकों से गायों की तस्करी का खुलासा, दो उपचालक गिरफ्तार, चालक फरार