नवादा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दिल्ली से होली मनाने आया था गांव

नवादा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दिल्ली से होली मनाने आया था गांव

नवादा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान दिल्ली से होली मनाने आया था गांव

अमन/न्यूज11 भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित बकसंडा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक दिल्ली से अपनी मां के साथ होली मनाने गांव आया था. इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है. लेकिन इस तरह की आत्महत्या क्यों किया गया इसकी पता अब तक नहीं है. जिसके बाद पुलिस मृतक की शव को कब्ज में ले ली है.

मृतक की पहचान चंद्रिका प्रसाद के लगभग 35 वर्षीय पुत्र प्रवचन कुमार उर्फ विपिन कुमार के रूप में हुई है. वह सोमवार को ही दिल्ली से अपने घर लौटा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मृतक के साले अवधेश कुमार ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि प्रवचन ने यह कदम क्यों उठाया. उन्होंने आशंका जताई कि यह आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर उसे लटका दिया है. सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी. होली के त्योहार के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. परिवार के सदस्य सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. प्रवचन परिवार के मुखिया के रूप में थे, और उनकी आकस्मिक मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें: मुंगेर में हथियार निर्माताओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, STF और जिला पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम