कमाल उद्दीन/न्यूज11 भारत
बाढ़/डेस्क: बैंक ऑफ़ बड़ौदा से हीरो शोरूम के मालिक ललन कुमार ₹6 लाख निकालकर अपने घर जा रहे थे. पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधी दिनदहाड़े उनके 6 लाख रुपये छीन कर फरार हो गये. घटना थाना क्षेत्र के गोनामा कॉलोनी के पास घटी है. बता दें कि बाढ़ में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. उन्हें पुलिस का खौफ ही नहीं है. घटना की जानकारी पर डीएसपी आनंद कुमार सिंह और थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. वहीं पुलिस द्वारा जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. इस घटना से व्यवसाइयों में दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: गबन, हत्या और पुलिस पर हमले के फरार आरोपियों पर शिकंजा, 8 घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की का इश्तेहार