संजय श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
आरा/डेस्क: भोजपुर के धनगाई में हथियार के बल पर एक किशोरी को अगवा किया गया. फिर उसके साथ छह दिनों तक रेप किया गया है. टॉयलेट करने गयी किशोरी को अगवा करने के बाद एक घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप है.आरोप उसी गांव के मिथुन चौधरी नाम के एक युवक पर लगाया गया है. लड़की का कहना है कि आरोपी का साथ उसके पिता ने भी दिया है. आरोप है कि वह अपने बेटे की पहरेदारी करता था और घर में ताला लगा कर रखता था. 25 जनवरी को किशोरी किसी तरह उसकी चंगुल से भाग कर अपने घर पहुंची. एसीडीपीओ जगदीशपुर आरके शर्मा ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरफ्तारी होगी.
यह भी पढ़ें: शेरघाटी: फायरिंग रेंज में विस्फोट से एक नाबालिग की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल