शंभु भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर जिले के शिवनरायणपुर थाना क्षेत्र खजुरिया गाँव के समीप फॉरलेन पर चार अपराधियों ने बाइक सवार प्राइवेट कंपाउंडर को गोली मारकर घायल कर दिया है, जिसे परिजनों और पुलिस की मदद से भागलपुर के मायागंज अस्पताल मे भर्ती कराया है, जहाँ हालत नाजुक बनी हुई है, घायल कंपाउंडर की पहचान नन्दलालपुर के चांदनी चौक के समीप के रहने वाले 35 वर्षीय पिंटू कुमार दास के रूप मे हुई है. वही जख्मी पिंटू कुमार दास ने बताया कि वह बाइक से निकला था. जैसे ही फॉर लेन सड़क पर पहुंचा था कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने घेर कर पीठ पर एक गोली मार कर फरार हो गये.
जख्मी ने बताया कि चार की संख्या में अपराधी थे जिसकी सुनील कुमार चौधरी और जयकान्त शर्मा के रूप मे पहचान की है, गोली लगने के बाद करीब आधार घंटा तक जख्मी पिंटू सड़क पर कहराता रहा, किसी तरह अपने बड़े भाई को मोबाइल पर सूचना दी. मोके पर बड़े भाई पहुंचकर कहलगाँव अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार कर भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है, जहाँ इलाज चल रहा है, वही शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की पुरानी रंजिश मे घटना को अंजाम दिया गया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सहरसा में मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला रेतकर हत्या का लगाया आरोप