भागलपुर में डायन बताकर पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई, दोनों गंभीर रूप से घायल

भागलपुर में डायन बताकर पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई, दोनों गंभीर रूप से घायल

भागलपुर में डायन बताकर पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई दोनों गंभीर रूप से घायल

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर जिले में अंधविश्वास का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ डायन होने का आरोप लगाकर पति और पत्नी की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है.

घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के फाजिलपुर डंडा बाजार की है. घायल दंपती की पहचान सुभाष यादव और उनकी पत्नी विशेखा देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों अपने घर पर थे, तभी पड़ोस की गोतनी मिला देवी ने डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से पति-पत्नी पर हमला कर दिया.

हमले में सुभाष यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे सिर फट गया है, जबकि उनकी नाक पर भी गंभीर जख्म हैं. वहीं उनकी पत्नी विशेखा देवी को भी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घायल विशेखा देवी ने बताया कि उनकी गोतनी अक्सर उन्हें डायन बताकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती रही है, और इसी अंधविश्वास के चलते इस बार जानलेवा हमला किया गया.

घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बावजूद कानून और जागरूकता अभियानों के, ऐसे मामले लगातार सामने आना चिंता का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ की तत्परता, गया स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से वृद्ध यात्री की जान बची

संबंधित सामग्री

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

देश-विदेश

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

इंडिया लौटते ही फिर छाईं राखी सावंत, बिग बॉस मराठी 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री