शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर नवादा गांव में बीती 23 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता नूतन देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कर्मणी पासवान ने उनके साथ जबरन गलत काम करने की कोशिश की.
पीड़िता के अनुसार, जब वह चिल्लाने लगी तो परिजन और आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे. इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और मौके से फरार हो गया. कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ लौट आया और पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया.
इस मारपीट की घटना में धनंजय पंडित, अभिकांत पंडित, विपुल पंडित और सुधाकर पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया. इलाज के दौरान धनंजय पंडित की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है.
पीड़ित पक्ष ने बताया कि घटना को लेकर रजौन थाना में आवेदन दिया गया है, लेकिन आरोप है कि नामजद आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जिसके कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
पीड़ित परिवार ने जिन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है, उनमें ओंकार पासवान, मनोज पासवान, घनश्याम पासवान, भीमा पासवान और आलोक पासवान शामिल हैं, जो सभी गोपालपुर नवादा, थाना रजौन के निवासी बताए जा रहे हैं.
मामले को लेकर पीड़िता नूतन देवी, उनके मैसूर गोविंद पंडित और घायल विपुल पंडित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
यह भी पढ़ें: नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका, पुलिस के बुलाने पर पत्नी मौके से फरार, पारिवारिक विवाद का शक