मुंगेर में अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा, लाखों की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

मुंगेर में अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा, लाखों की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

मुंगेर में अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा लाखों की नकली सिगरेट बरामद दो गिरफ्तार

दिवाकर कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में अचानक पुलिस की बढ़ी गतिविधियों से इलाके के लोग हैरान रह गए. कोतवाली थाना प्रभारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मो. इकबाल के घर पर छापेमारी की.

पुलिस जब घर की तलाशी लेते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर खुद पुलिसकर्मी भी चौंक गए. कमरे में चारों ओर सिगरेट के पैकेट, रैपर, खाली डिब्बे, पैकिंग मशीन और अन्य सामान बिखरे पड़े थे, जिससे अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री संचालित होने का खुलासा हुआ.

4100 पैकेट सिगरेट और मशीनें बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने छह कार्टन में रखे करीब 4100 पैकेट गोल्ड फ्लैक और कैप्टन ब्रांड के सिगरेट बरामद किए. इसके अलावा सिगरेट के रैपर, खाली डिब्बे, पैकिंग मशीन समेत कई अन्य उपकरण भी जब्त किए गए. बरामद सिगरेट की बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने घर के मालिक मो. इकबाल और एक अन्य आरोपी मो. आरिफ हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

पहले भी हो चुके है ऐसे खुलासे
मामले को लेकर मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध मिनी सिगरेट फैक्ट्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले भी नकली सिगरेट बनाने वाले कारखानों का खुलासा किया जा चुका है. पुलिस ने सिगरेट की गुणवत्ता और असलियत की जांच के लिए संबंधित एजेंसियों को भी बुलाया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद सिगरेट नकली हैं या अवैध रूप से पैक की जा रही थी. जांच जारी है.

यह भी पढ़े: NEET छात्रा मौत मामला: 12 दिन बाद भी CBI के हाथ खाली, जांच में जुटी एजेंसी
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर