सहरसा में होमगार्ड कैंप में वर्दी पहनकर डांस का वीडियो वायरल, महिला गृह रक्षक से...

सहरसा में होमगार्ड कैंप में वर्दी पहनकर डांस का वीडियो वायरल, महिला गृह रक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण

सहरसा में होमगार्ड कैंप में वर्दी पहनकर डांस का वीडियो वायरल महिला गृह रक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा में होमगार्ड कैंप में वर्दी पहने महिला गृह रक्षक कर्मियों के डांस का एक वीडियो बुधवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में महिला होमगार्ड कर्मी भोजपुरी गाने पर उत्साह के साथ डांस करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सहरसा के बरियाही स्थित होमगार्ड कैंप का है, हालांकि वीडियो कब और किस तारीख को बनाया गया है, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी में मौजूद महिला जवान भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा रही है, जबकि आसपास कई लोग खड़े होकर उनका डांस देख रहे हैं और वीडियो भी बना रहे है. इस वीडियो के सामने आने के बाद होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है. मामले को लेकर सहरसा होमगार्ड के कमांडेंट संजीव कुमार ने बताया कि संबंधित महिला होमगार्ड कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्दी में इस तरह का आचरण विभागीय नियमों के खिलाफ है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि इन दिनों वर्दीधारी कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे है. कुछ कर्मी वर्दी में तो कुछ सिविल ड्रेस में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिस पर विभागीय स्तर पर सख्ती भी की जा रही है. फिलहाल वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला होमगार्ड कर्मी की पहचान और नाम का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच जारी है और स्पष्टीकरण के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

यह भी पढ़े: नवादा सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न
 
संबंधित सामग्री

गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड

गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

झारखंड

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

देश-विदेश

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

झारखंड

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर