अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुनियाद केंद्र डुमरा में सम्मान एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुनियाद केंद्र डुमरा में सम्मान एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुनियाद केंद्र डुमरा में सम्मान एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित 

अमित कुमार/न्यूज़11 भारत
सीतामढ़ी/डेस्क:
सीतामढ़ी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2025 के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई-सह-बुनियाद केंद्र, डुमरा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बुनियाद केंद्र डुमरा के प्रांगण में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रिची पांडेय ने की. जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं. उन्हें आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले, उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप निखार हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. जो भी लाभ-योजनाएं उनके लिए संचालित हैं, वे समय पर और बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए उपलब्ध कराई जाएं. सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन तथा आवश्यक उपकरण समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए. प्रतियोगिताओं में विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया जिला प्रबंधक गिरीश मोहन शरण ने बताया कि लूडो, पेंटिंग, चित्रकला, गायन एवं लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेमेंटो, प्रमाण पत्र, मेडल और बैग देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कृत प्रतिभागियों में राम सागर कुमार, शिवम कुमार, प्रफुल्ल कुमार, सीमा कुमारी, राजन कुमार सहित अन्य शामिल थे. 

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण प्रदान किए गए, जिनमें—

  • मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल – 3 लाभार्थियों को
  • ट्राइसाइकिल – 8 लाभार्थियों को
  • सिलाई मशीन – 3 लाभार्थियों को
  • इसके अलावा 27 दिव्यांग बच्चों को सांत्‍वना पुरस्कार तथा 42 दिव्यांगजनों को विशेष सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया. 

कार्यक्रम पर नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, वाई.पी. अमन कुमार, मंटू कुमार, नवीन कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, शिवशंकर प्रसाद, कनक लता, पियूष कुमार, अरविंद कुमार, राघवेंद्र, सोनू, रमेश झा सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

गोविन्दपुर एफ पंचायत भवन में आमसभा कर निर्णय, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन