समस्तीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सहायक जेल अधीक्षक पर महिला ने यौन शोषण व दूसरी...

समस्तीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सहायक जेल अधीक्षक पर महिला ने यौन शोषण व दूसरी शादी का लगाया गंभीर आरोप

समस्तीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा सहायक जेल अधीक्षक पर महिला ने यौन शोषण व दूसरी शादी का लगाया गंभीर आरोप

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है, जहां सहायक जेल अधीक्षक पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाकर पूरे पुलिस महकमें हड़कंप मचा दिया हैं. दलसिंहसराय उपकारा में पदस्थापित सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के सरकारी आवास पर एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया हैं. महिला अमृता कुमारी, जिनके दो बच्चे है ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आदित्य कुमार से जुलाई 2022 में शादी की थी और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे. महिला का कहना है कि वर्षों से आदित्य कुमार के द्वारा उसके साथ यौन शोषण किया गया, लेकिन अब वे माता-पिता के दबाव में उन पर मारपीट कर बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. अमृता कुमारी, जो नवादा निवासी विजय शंकर की पत्नी हैं, ने बताया कि वे अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दे चुकी हैं. तलाक से जुड़ी परिस्थितियों में उनका आदित्य कुमार से संपर्क हुआ था. गुप्त रूप से गया के विष्णुपद मंदिर तथा उनके घर पर दोनों ने शादी कर ली थी. अमृता के दो बच्चे बेटी गरिमा कुमारी और बेटा चीकू कुमार की जानकारी आदित्य कुमार को थी, और वह उन्हें अपने ही बच्चों की तरह प्यार करते थे. लेकिन बाद में सहायक जेल अधीक्षक ने माता-पिता के दबाव में आकर अमृता से मारपीट भी की.

अमृता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य उन्हें बात नहीं कर रहे हैं और वे दूरियां बना रहे हैं. उनके अनुसार, पति के माता-पिता आदित्य की मां सरिता देवी व पिता दिलीप सिंह के साथ उनके बीच विवाद चल रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं. अमृता चाहती हैं कि उन्हें न्याय मिले, क्योंकि उनकी यादों और रिश्तों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. दूसरी ओर, आदित्य कुमार के पिता दिलीप सिंह ने  महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि महिला अमृता का तलाक अभी कोर्ट में पूरा नहीं हुआ है, इसलिए दूसरी शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अमृता ने उनके बेटे से दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है. दिलीप सिंह का यह भी कहना था कि अमृता अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही है. अमृता कुमारी ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके पास इस संबंध में कई प्रमाण हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने खुशहाल संबंधों के दौरान बनाए गए फोटो और वीडियो को अपने बचाव के साधन के रूप में रखा है, जिन्हें वे अदालत में पेश करेंगी. उनका कहना है कि केवल आदित्य के माता-पिता के दबाव में उन्हें यह सब झेलना पड़ रहा है और वे बस न्याय की उम्मीद करती हैं. मौके पर दलसिंहसराय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है. स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं ताकि सच सामने आ सके और न्याय दिलाया जा सके. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के से मिले आवेदन के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: CGO ने HEC बंद करने की अनुशंसा, वित्त मंत्रालय ने मांगी अपडेटेड रिपोर्ट
 

संबंधित सामग्री

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

झारखंड

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

बालू घाट जाने वाले मार्ग को किया अवरुद्ध