बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार! ननिहाल जा रही युवती से बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार! ननिहाल जा रही युवती से बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

गया के बेलागंज में ट्रेन से ननिहाल जा रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात। बदमाशों ने चेन पुलिंग कर युवती को उतारा और सुनसान इलाके में ले गए। पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार ननिहाल जा रही युवती से बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

घटनास्थल की तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (राहुल कुमार, (शेरघाटी)गयाजी गया-पटना रेलखंड पर शुक्रवार की शाम एक ऐसी हैवानियत सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। बेला और चाकन्द स्टेशन के बीच बेलागंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ट्रेन से उतर रही एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

चेन पुलिंग कर युवती को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है और वह ट्रेन से अपने ननिहाल बेलागंज जा रही थी। बेलागंज थाना क्षेत्र के पास अज्ञात बदमाशों ने अचानक ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। जैसे ही ट्रेन रुकी, युवती नीचे उतर गई। इसी दौरान वहां घात लगाकर बैठे चार दरिंदों ने उसे जबरन दबोच लिया और घसीटते हुए पास के सुनसान इलाके में ले गए, जहाँ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस की छापेमारी: 10 संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रात में ही आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी की और संदेह के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों से गुप्त स्थान पर गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मुख्य आरोपियों की पहचान हो सके।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, FIR दर्ज

शनिवार को पीड़िता के बयान के आधार पर बेलागंज थाने में अज्ञात दरिंदों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण नमूने संकलित किए हैं। पुलिस का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

इलाके में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस सनसनीखेज घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। रेलखंड के बीच इस तरह की वारदात ने यात्रियों की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।