आरके सिन्हा

पूर्व सांसद आरके सिन्हा का आज होगा अंतिम संस्कार, CM सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के निधन से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है।

By : Rani Thakur
पूर्व सांसद आरके सिन्हा का आज होगा अंतिम संस्कार, CM सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के निधन से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी पटना स्थित उनके आवास अन्नपूर्णा आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आरके सिन्हा के बेटे और बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

CM और डिप्टी CM ने दी श्रद्धांजलि

आरके सिन्हा को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके बेटे ऋतुराज सिन्हा से बातचीत की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इससे पहले बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

आज दीघा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे डॉ. आरके सिन्हा का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना के दीघा घाट पर किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन और विदाई के लिए बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है।

SIS ग्रुप के संस्थापक थे आरके सिन्हा

डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा ने शुक्रवार को नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे राजनीति के साथ-साथ कारोबारी जगत में भी एक बड़ी पहचान रखते थे। उन्होंने SIS ग्रुप की स्थापना की थी और इसके चेयरमैन के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

आरके सिन्हा ने राज्यसभा सांसद के तौर पर भी देश और बिहार का प्रतिनिधित्व किया। बीजेपी के शुरुआती दौर से जुड़े रहने के कारण पार्टी संगठन में उनका विशेष योगदान माना जाता था।
 

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026